अजब गजब: महिला 70 साल के बुजुर्ग को कर रही डेट, अन्य महिलाओं को दे रही अजीब सलाह, सुनकर हैरान हुए लोग

महिला 70 साल के बुजुर्ग को कर रही डेट, अन्य महिलाओं को दे रही अजीब सलाह, सुनकर हैरान हुए लोग
  • 32 वर्षीय महिला 70 साल के व्यक्ति की है गर्लफ्रेंड
  • अन्य महिलाओं को दे रही अजीबोगरीब सलाह
  • सुनकर हैरान हुए लोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्सर कई बार लोगों को अपने से ज्यादा उम्र के व्यक्ति के साथ डेट या फिर शादी करते हुए देखा जाता है। जब उनसे पूछा जाए तो यह लोग 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती' की बात कहते हैं। हालांकि, कुछ युवाओं में यह चीज काफी आम हो गई है। पैसों को चक्कर में लोग अधिक उम्र वाले व्यक्ति को डेट करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनसे शादी तक कर लेते हैं। ऐसे ही एक मॉडल भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ कर रही हैं। दरअसल, वह एक 70 साल के बुजुर्ग आदमी को डेट कर रही हैं। महिला का ऐसा मानना है कि केवल कम उम्र वाले पुरुषों के बजाए ज्यादा उम्र को डेट करने में कोई बुराई नहीं है।

महिला ने कहीं ये बात

इस महिला का नाम क्लो आमौर है जो 32 साल की है। वह एक मॉडल है। जब उनसे पूछा गया कि वह अपने पिता जितने उम्र के व्यक्ति को क्यों डेट कर रही हैं। तब उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ अपने से बड़ी उम्र वाले पुरुषों को डेट करना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट पर करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बताया कि वह पहली बार अपने बुजुर्ग बॉयफ्रेंड से एक रेस्टोरेंट में मिली थी।

क्लो ने बताया कि वह उसी व्यक्ति को डेट करेगी जिसकी सालाना कमाई डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा हो। इससे कम कमाई करने वाले व्यक्ति को वह किसी भी हालात में नहीं डेट करेगी। उन्होंने बताया कि वह सोने या फिर हीरे जवारत का शौक नहीं रखती है। हालांकि, क्लो ने यह भी बताया कि उनके लिए पहले बॉयफ्रेंड ने हीरे के बालियां, बढ़िया आभूषण, खूबसूरत हैंडबैग और जूते खरीदे हैं।

इस वजह से नहीं करती डेट

क्लो ने कहा कि वह अब लास वेगास में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कम उम्र के व्यक्ति को डेट कर चुकी हैं। मगर, उनका अनुभव इतना अच्छा नहीं रहा है। क्लो कहती हैं कि कमाई करने के मामले में युवा उतने ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। इस वजह से वह अपनी गर्ल्डफ्रेंड की डिमांड को पूरा नहीं करते हैं।

क्लो को इसका ख्याल 20 साल की उम्र में आया था। मगर, अपने से बड़े व्यक्ति को डेट करने के बारे में उन्हें कुछ साल लग गए थे। इसके बाद अब क्लो महिलाओं को बड़े उम्र के व्यक्ति को डेट करने के बारे में सलाह देती है।

Created On :   14 April 2024 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story